Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के लखनऊ में फ्लैट में मॉनिटर लिज़र्ड मिलने से मची अफरातफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 28 May, 2024
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को एक बिल्डिंग की दूसरी मंज़िल के फ्लैट में करीब 4 फीट की मॉनिटर लिज़र्ड मिलने से अफरातफरी मच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों ने इसे पहले मगरमच्छ समझ लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर कुकरैल वन प्रभाग को सौंप दिया।