बिहार में छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने पकड़कर पीटा
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में बिज़नेस मैनेजमेंट की एक छात्रा का अपहरण कर कार में ले जा रहे हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की जबकि उसके 2 साथी फरार हो गए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी गोलीबारी, लूट व हत्या के मामलों में वॉन्टेड था।
read more at हिन्दुस्तान


