Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिता से अनबन के बीच जडेजा का 11 साल पुराना ट्वीट 'जो माता-पिता के पैर छूता है' हुआ वायरल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 10 February, 2024
पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा से अनबन के बीच क्रिकेटर रवींद्र जडेजा का 11-वर्ष पुराना ट्वीट वायरल हुआ है। रवींद्र ने 4 नवंबर 2012 को एक कोट पोस्ट किया था जिसमें लिखा था, "जो माता-पिता के पैर रोज़ छूता है...उसे अपनी ज़िंदगी में कभी दूसरों के पैर छूने जैसी स्थिति का...सामना नहीं करना पड़ता।" एक यूज़र ने लिखा, "आप बदल गए।"
read more at X