Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, अजमेर-जोधपुर रूट पर चलने वालीं 7 ट्रेनें रद्द

short by अनिल कुमार / on Saturday, 15 July, 2023
जयपुर (राजस्थान) में शनिवार की सुबह जयपुर-फुलेरा रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसके चलते फुलेरा, अजमेर, जोधपुर रूट पर जाने वालीं 7 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रद्द हुई ट्रेनों में जयपुर-मारवाड़, जयपुर-जोधपुर, अजमेर-जयपुर ट्रेनें भी शामिल हैं। जांच के लिए रेलवे की इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।