लोकसभा चुनाव के बाद एमपी में 8 विधानसभा सीटों पर हो सकता है उप-चुनाव: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने के बाद मध्य प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव हो सकता है। दरअसल, अमरवाड़ा, बीना और विजयपुर के कांग्रेस विधायक अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। वहीं, बुधनी, सतना, डिंडोरी, पुष्पराजगढ़ और तराना के विधायक लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और जीतने पर उन्हें विधायक पद छोड़ना होगा।
read more at ABP न्यूज़


