खंभे की नींव कमज़ोर होने के चलते मुंबई में गिरा था 2.5 लाख किलो का होर्डिंग
मुंबई में धूल भरी आंधी और बारिश के बीच पेट्रोल पंप पर गिरे 2.5 लाख किलोग्राम के होर्डिंग के खंभे की नींव बेहद कमज़ोर थी। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि होर्डिंग की नींव सिर्फ 5-6 फीट गहरी थी। गौरतलब है, होर्डिंग गिरने से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं।
read more at लेटेस्टली


