Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सर्बिया ने 1 जनवरी 2023 से भारतीयों के बगैर वीज़ा प्रवेश पर लगाई रोक

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 23 December, 2022
बेलग्रेड में भारत के दूतावास ने कहा है, "1 जनवरी 2023 से भारतीय नागरिकों के सर्बिया गणराज्य में प्रवेश करने के लिए वीज़ा आवश्यक होगा...सर्बिया में वीज़ा-फ्री एंट्री की मौजूदा व्यवस्था को वापस ले लिया गया है।" हालांकि जिन भारतीयों के पास वैध शेंगेन/यूके/यूएस वीज़ा है, वे अब भी 90 दिनों तक सर्बिया में बगैर वीज़ा प्रवेश कर सकते हैं।
read more at Hindustan Times