ओरिजनल फिल्म की आलोचना हुई थी, हिंदी रीमेक अलग होगा: 'सूराराई पोटरू' पर निर्देशक
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली तमिल फिल्म 'सूराराई पोटरू' की निर्देशक सुधा कोंगरा ने कहा है कि ओरिजनल फिल्म की कहीं-कहीं आलोचना हुई थी इसलिए इसका हिंदी रीमेक अलग होगा। उन्होंने कहा, "स्क्रिप्ट को दोबारा लिखते समय...मैंने इस बात का ध्यान रखा था...हिंदी रीमेक में परिस्थितियां, यहां तक कि ऐक्टर्स भी अलग होंगे।"


