यूपी में शख्स को कार के बोनट पर लटकाकर 3 किमी तक घुमाया गया, सामने आया वीडियो
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में रमेश कुमार नामक शख्स को एक कार के बोनट पर लटकाकर करीब 3 किलोमीटर तक घुमाया गया जिसका वीडियो सामने आया है। रमेश ने बताया कि आरोपी उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर भाग रहा था और रोके जाने पर उसने धक्का देकर उन्हें बोनट पर गिरा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
read more at इंडिया टीवी


