Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान और एमपी के बीच जारी जल विवाद सुलझा, 13 ज़िलों में खत्म होगा पेयजल संकट

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 28 January, 2024
ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच वर्षों से जारी विवाद खत्म हो गया है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच रविवार को मुलाकात के बाद मामले पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार, इस योजना से राजस्थान में 2.8 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई और 13 ज़िलों में पेयजल का संकट खत्म होगा।