बिहार में 'भाई मेरी शादी नहीं होने दे रहा' शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचा शख्स
गोपालगंज (बिहार) में एक प्राइवेट स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत शख्स ने ज़िलाधिकारी मकसूद आलम से शिकायत की है कि उसका भाई उसकी शादी नहीं होने दे रहा। उसने बताया, "रिश्ता लाने वाले (अगुआ) को भाई भगा देता है। 3 साल से अलग रह रहा हूं...खुद खाना बनाना पड़ता है।" बकौल शख्स, भाई उसके हिस्से की ज़मीन हड़पना चाहता है।
read more at News18 हिंदी


