सोने को कंडोम में रखने के बाद मलद्वार में छिपाते थे तस्कर, यूपी में हुए गिरफ्तार
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में अंंतर्राष्ट्रीय सोना तस्करी और लूट की वारदात से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, तस्कर केमिकल डालकर सोने को तरल बनाते हुए कंडोम में रखकर अपने मलद्वार में छिपा लेते थे जिससे वे एयरपोर्ट पर जांच में पकड़े नहीं जाते थे। गिरफ्तार लोगों में सीआरपीएफ का एक जवान भी शामिल है।
read more at ABP न्यूज़


