Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फर्ज़ी मुठभेड़ में छात्र की मौत के 30 साल बाद यूपी के रिटायर्ड दारोगा को हुई उम्रकैद की सज़ा

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 31 March, 2023
बरेली (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने 30 साल पहले फर्ज़ी मुठभेड़ में 21-वर्षीय युवक की मौत के मामले में एक सेवानिवृत्त दारोगा को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। दरअसल, जुलाई 1992 में तत्कालीन दारोगा (आरोपी) ने पीड़ित पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए उसे गोली मारी थी जिसके बाद मृतक की मां ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।