Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के गांव में शराब के ठेके बंद करवाने को लेकर हुई वोटिंग, लोगों ने पक्ष में किया मतदान

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 27 February, 2024
कोटपूतली-बहरोड़ ज़िले (राजस्थान) की कांसली ग्राम पंचायत में शराब के ठेके बंद करवाने को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मतदान किया। एक सरकारी स्कूल में मतदान केंद्र बनवाया गया जहां 2,932 ग्रामीणों ने मतदान किया जिसमें ठेके बंद कराने के पक्ष में 2,919 वोट पड़े। लोगों से शिकायतें मिलने के बाद ज़िला कलेक्टर ने मतदान का आदेश दिया था।