उत्तराखंड में धंसी सुरंग के अंदर फंसे मज़दूरों के पहले विज़ुअल्स आए सामने
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में धंसी सुरंग के अंदर पिछले 10 दिनों से फंसे 41 मज़दूरों के पहले विज़ुअल्स मंगलवार को सामने आए। वीडियो में बचावकर्मी मज़दूरों से वॉकी-टॉकी के ज़रिए बात करने के लिए कह रहे हैं। इससे पहले बचावकर्मियों ने धंसी सुरंग के मलबे के बीच छह इंच चौड़ी पाइपलाइन बिछाई जिससे मज़दूरों को खाना पहुंचाया गया।
read more at ABP न्यूज़


