अखिलेश बोले- यूपी सरकार 'डायल 112' कर्मियों को नहीं दे रही वेतन; प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस की 'डायल 112' यूनिट की महिला संविदाकर्मियों के प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए कहा है, "यूपी की बीजेपी सरकार 'डायल 112' के कर्मियों तक को उनका वेतन नहीं दे पा रही है।" अखिलेश ने कहा, "वेतन न देकर, कम-से-कम दिवाली पर तो भाजपा सरकार लोगों के घरों में अंधेरा न करे।"
read more at ABP न्यूज़


