Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में पुलिस पर पथराव कर लोगों ने अपराधी को हिरासत से छुड़ाया, पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 26 November, 2023
आगरा (उत्तर प्रदेश) के लोहामंडी क्षेत्र में एक अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार कर ले जा रही पुलिस टीम पर उसके परिवार व अन्य लोगों ने हमला कर छुड़ा लिया। भीड़ द्वारा कथित तौर पर पुलिस की वर्दी फाड़ दी गई व उनपर पत्थरबाज़ी की गई। मामले में 9 नामज़द और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।