Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत ने शूटिंग में रजत पदक जीतकर एशियन गेम्स 2022 में खोला खाता

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 24 September, 2023
भारतीय महिला शूटिंग टीम द्वारा 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में रजत पदक जीते जाने के साथ देश ने हांगझोउ (चीन) में जारी एशियन गेम्स-2022 में अपना खाता खोल लिया है। आशी चौकसी, मेहुली घोष और रमिता ने 1886.0 के संयुक्त स्कोर के साथ रजत पदक जीता। यह एशियन गेम्स के इतिहास में शूटिंग में भारत का 59वां पदक है।