Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस विधायक ने सिर मुंडवाकर राजस्थान सीएम को भेजे बाल; कहा- आपका ईमान मर चुका है

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 12 September, 2023
कोटा (राजस्थान) की सांगोद सीट से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने अपना सिर मुंडवाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बाल भेजे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत को लिखे अपने पत्र में भरत ने लिखा, "आपका (गहलोत) ईमान मर चुका है। आपके ईमान के मरने पर मैं मुंडन करवाकर अपने केश आपको भेंट कर रहा हूं। कृपया यह तुच्छ भेंट स्वीकार करें।"