यूपी में बीजेपी विधायक की पत्नी पर लगा एक दिन स्कूल जाकर पूरे माह का वेतन लेने का आरोप
हमीरपुर (यूपी) के बीजेपी विधायक मनोज प्रजापति की पत्नी व सरकारी टीचर देशप्राची चक्रवर्ती पर एक दिन स्कूल आकर पूरे महीने की हाज़िरी चढ़ाकर पूरा वेतन लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि देशप्राची ने अपनी जगह एक युवती को ₹5,000/माह के वेतन पर पढ़ाने के लिए रखा है। प्रजापति के मुताबिक, उनकी पत्नी कुछ दिनों से बीमार हैं।
read more at हिन्दुस्तान


