दिल्ली में बारिश के चलते जलभराव के कारण प्रगति मैदान टनल को किया गया बंद
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के चलते हुए जलभराव के कारण प्रगति मैदान टनल को रविवार को बंद कर दिया गया जबकि मिंटो रोड पुल लगभग दो घंटे तक बंद रहा। गौरतलब है कि दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर जलभराव वाली सड़कों का जायजा लिया।
read more at दिप्रिंट


