बिहार में ज़हरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 60, एनएचआरसी ने जारी किया नोटिस
बिहार के सारण में ज़हरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 60 हो गई। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में कहा था कि 'जो शराब पिएगा वो मरेगा ही' और पीड़ित परिवारों को कोई मुआवज़ा नहीं दिया जाएगा।
read more at News18 हिंदी


