यूपी में 10वीं पास शख्स फर्ज़ी आईएएस अधिकारी बनकर भोले-भाले लोगों से करता था ठगी, हुआ अरेस्ट
खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले जालसाज़ को हापुड़ (यूपी) पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी 10वीं पास है और वह ठगी करने के लिए जगह-जगह कीर्तन में जाता था व लोगों के नंबर जुटाता था।
read more at दिप्रिंट


