बिहार में बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर की शिक्षक समेत 2 लोगों की हत्या
सुपौल (बिहार) में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकान के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलाकर मो. नूरुल्लाह नामक शिक्षक (42) व दुकानदार सिकंदर दास (40) की हत्या कर दी और फरार हो गए। बदमाशों ने 7 गोलियां चलाईं और बकौल रिपोर्ट्स, उनका टारगेट शिक्षक था। घटना की वजह अभी साफ नहीं हुई है और पुलिस की जांच जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


