Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सबसे उम्रदराज़ स्काईडाइवर के रिकॉर्ड के लिए 104 वर्षीय महिला ने 13,500 फीट से लगाई छलांग

short by रौनक राज / on Wednesday, 4 October, 2023
सबसे उम्रदराज़ स्काईडाइवर का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए शिकागो (अमेरिका) की 104-वर्षीय डॉरोथी हॉफ्नर ने 13,500 फीट से छलांग लगाई है। उन्होंने प्लेन से जंप लगाने के बाद ग्राउंड पर सुरक्षित लौटने पर कहा, "उम्र महज़ एक संख्या है।" इससे पहले मई 2022 में स्वीडन की 103-वर्षीय महिला ने सबसे उम्रदराज़ स्काईडाइवर का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।