धोनी ने अफगानिस्तान के गुरबाज़ को भेजी अपनी सीएसके वाली जर्सी; उन्होंने शेयर की तस्वीर
सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ को अपनी सीएसके वाली जर्सी भेजी है। गुरबाज़ ने हाथों में जर्सी लिए अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की और कैप्शन लिखा, "भारत से गिफ्ट भेजने के लिए धन्यवाद धोनी सर।" आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए खेलने वाले गुरबाज़ ने 133.53 के स्ट्राइक रेट से 227 रन बनाए।
read more at Twitter


