Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या हैं ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स के 13 'डार्क पैटर्न' जिनकी सरकार ने की पहचान?

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 1 December, 2023
सरकार ने उपभोक्ताओं को फंसाने के लिए ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स के 13 'डार्क पैटर्न' की पहचान की है। इनमें झूठी आपात स्थिति बनाना, बास्केट स्नीकिंग, कन्फर्म शेमिंग, चीज़ें थोपना, सब्सक्रिप्शन के जाल में फंसाना, इंटरफेस में छेड़छाड़ करना, बेट-ऐंड-स्विच, कीमतें घटाना, विज्ञापन छिपाकर दिखाना, बार-बार उत्पाद लेने को तंग करना, गुमराह करने वाले सवाल, एसएएएस बिलिंग और दोषपूर्ण मैलवेयर शामिल हैं।