Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्विटर भगवान बना हुआ था, ताकत का दुरुपयोग किया: 'ट्विटर फाइल्स' पर राजीव चंद्रशेखर

short by पीयूषा शर्मा / on Saturday, 10 December, 2022
केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एलन मस्क द्वारा शेयर की गई चर्चित 'ट्विटर फाइल्स' पर कहा है, "लोकतंत्र के खिलाफ ट्विटर भगवान बना हुआ था, उसने ताकत का गलत इस्तेमाल किया।" उन्होंने कहा, "गलत सूचना को हथियार बनाने और ताकत के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार नए डिजिटल इंडिया विधेयक में इस पर विचार करेगी।"