Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एशियन गेम्स में महिला कबड्डी के पहले मुकाबले में भारत व चीनी ताइपे का मैच 34-34 से रहा ड्रॉ

short by अनिल कुमार / on Monday, 2 October, 2023
चीन में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में दो बार के चैंपियन भारत को महिला कबड्डी के पहले मैच में चीनी ताइपे ने 34-34 के बराबरी पर रोक दिया। पहले हाफ में भारत 17-15 से आगे था लेकिन चीनी ताइपे ने 19-17 से दूसरा हाफ जीतकर मैच को ड्रॉ कराया। भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को दक्षिण कोरिया से होगा।