राजस्थान के सीएम गहलोत ने प्रदेश के नवगठित 15 ज़िलों में 606 नए पदों के सृजन को दी मंज़ूरी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के नवगठित 15 ज़िलों में प्रशासनिक कार्य संभालने के लिए 606 नए पदों के सृजन को मंज़ूरी दे दी है। इनमें ज़िला कलेक्टर, लेखाधिकारी, अतिरिक्त निजी सचिव समेत अन्य पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन ज़िलों में विभागीय भवन बनने तक किराए के भवन में कार्यालय संचालित करने की भी मंज़ूरी दी है।
read more at हिन्दुस्तान


