प्रीमियर लीग के फुटबॉलर कर्ट ज़ूमा ने घर में पालतू बिल्ली को मारी किक, वीडियो सामने आया
वेस्ट हैम यूनाइटेड के डिफेंडर कर्ट ज़ूमा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह घर में पालतू बिल्ली को किक व हाथ से मारते दिख रहे हैं। वीडियो में ज़ूमा को बिल्ली का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। वेस्ट हैम ने बयान जारी कर इसकी निंदा की है जिसे लेकर ज़ूमा ने बाद में माफी मांग ली।


