Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एससी ने किया कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े 15 मुकदमों को जोड़ने के एचसी के फैसले पर रोक लगाने से मना

short by मनीष झा / on Tuesday, 19 March, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से जुड़े 15 मुकदमों को एकसाथ जोड़कर सुनवाई करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद प्रबंधन समिति से कहा कि वह हाईकोर्ट के अंतिम फैसले का इंतज़ार करे और फैसले से असंतुष्ट होने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट में आए।