विराट कोहली ने आवेश खान के हेलमेट फेंकने वाले जश्न को लेकर उन्हें चिढ़ाया, वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल-2024 में आरआर-आरसीबी के मैच से पहले विराट कोहली व आरआर के पेसर आवेश खान की मुलाकात का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कोहली हेलमेट फेंकने वाले जश्न को लेकर आवेश को चिढ़ाते दिखे। उन्होंने आवेश से कहा, "आजा आजा...ऐसा मौका...फिर कहां मिलेगा।" पिछले साल आवेश ने आरसीबी के खिलाफ मैच में हेलमेट फेंककर जीत का जश्न मनाया था।
read more at हिन्दुस्तान


