मंडी से जीतने पर कंगना को अनुपम खेर व महिमा चौधरी समेत कई ऐक्टर्स ने दीं बधाई
मंडी (हिमाचल प्रदेश) की लोकसभा सीट से जीतीं बीजेपी उम्मीदवार व अभिनेत्री कंगना रनौत को अभिनेता अनुपम खेर, महिमा चौधरी व श्रेयस तलपड़े समेत कई ऐक्टर्स ने बधाई दी है। अनुपम खेर ने कहा, "मेरी प्यारी कंगना, आपको इस बड़ी जीत की बधाई। आप रॉकस्टार हो।" वहीं, महिमा चौधरी ने कहा, "बधाई हो, अब आपको (कंगना) संसद में मिलते हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


