पीएमओ करेगा उत्तराखंड के जोशीमठ में ज़मीन धंसने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक
उत्तराखंड के जोशीमठ में ज़मीन धंसने को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय आज उच्चस्तरीय बैठक करेगा। कैबिनेट सचिव, केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा हालात की समीक्षा करेंगे। जोशीमठ ज़िले के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक में शामिल होंगे।
read more at न्यूज़ 24


