विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचा मणिपुर
'INDIA' के 20 से अधिक सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 2 दिवसीय मणिपुर के दौरे पर शनिवार को इंफाल पहुंचा। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "हम चाहते हैं कि जनता की मांग सुनी जाए इसलिए हम मणिपुर के लोगों और उनकी चिंताओं का प्रतिनिधित्व करने आए हैं।" गौरतलब है कि यह प्रतिनिधिमंडल राज्य के हिंसाग्रस्त इलाकों का जायज़ा लेगा।
read more at Twitter


