बिहार में रेप की कोशिश का केस वापस नहीं लेने पर बदमाशों ने महिला की गोली मारकर की हत्या
सीतामढ़ी (बिहार) में पति के साथ घर लौट रही एक महिला की बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर सिर में 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने आरोपियों के खिलाफ बीते साल रेप की कोशिश व अपहरण का केस दर्ज कराया था। मृतका के पति ने बताया कि आरोपी केस वापस लेने का दबाव बनाते थे।
read more at हिन्दुस्तान


