रणबीर को 'बेस्ट ऐक्टर' कहने पर अरमान मलिक हुए ट्रोल, गायक ने कहा- कहीं और नफरत फैलाएं
गायक अरमान मलिक द्वारा अभिनेता रणबीर कपूर को 'हमारी पीढ़ी का बेस्ट ऐक्टर' कहने पर ट्रोल किया जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने 'X' पर लिखा, "किसी को बेस्ट ऐक्टर कहने पर लोग मुझे जज कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "किसी की कला की प्रशंसा करते हुए मैंने ट्वीट किया था...आप लोग कहीं और जाकर नफरत फैलाएं।"


