Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 10 March, 2024
दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में शनिवार देर रात दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के 40 फीट गहरे बोरवेल में एक युवक गिर गया। फायर सर्विस, एनडीआरएफ व दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और उसे निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ के एक अधिकारी के अनुसार, यह अभियान लंबा चल सकता है।