ब्लैकस्टोन व अन्य कंपनियों से $30 करोड़ की फंडिंग के बाद एक्सप्रेसबीज़ बनी यूनिकॉर्न
लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता एक्सप्रेसबीज़ हाल ही में ब्लैकस्टोन, टीपीजी, क्रिसकैपिटल व अन्य कंपनियों से $30 करोड़ की फंडिंग जुटाने के बाद भारत की नवीनतम यूनिकॉर्न बन गई है। कंपनी के सीईओ अमिताव साहा ने कहा, "इनमें से $10 करोड़ अभी आए हैं...जबकि $20 करोड़ दूसरी बार में आएंगे।" एक्सप्रेसबीज़ अब तक $50 करोड़ से अधिक की फंडिंग जुटा चुकी है।
read more at Moneycontrol


