यूपी में रोडवेज़ बस में फांसी लगाकर ड्राइवर ने की आत्महत्या, 2 माह से नहीं मिली थी सैलरी
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में रविवार रात रोडवेज़ बस के संविदा ड्राइवर वेद प्रकाश यादव ने कथित तौर पर बस के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकाश के साथी ड्राइवरों ने कहा कि 2 महीने से उसे सैलरी नहीं मिली थी। थाना प्रभारी अबनेंद्र सिंह ने कहा कि परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


