Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन थीं ऐक्ट्रेस पी.के. रोज़ी जिन्हें गूगल ने समर्पित किया अपना डूडल?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 10 February, 2023
मलयालम सिनेमा की पहली लीड ऐक्ट्रेस पी.के. रोज़ी की 120वीं जयंती पर शुक्रवार को गूगल ने उन्हें अपना डूडल समर्पित किया। रोज़ी ने फिल्म 'विगाथाकुमारन' (1930) में उच्च-वर्गीय महिला का रोल किया। इसमें हीरो ने रोज़ी के बालों में लगे फूल को चूमा था जिसके बाद उनका काफी विरोध हुआ और उन्हें लॉरी में छिपकर केरल से तमिलनाडु भागना पड़ा।