'आप' के राष्ट्रीय दल के दर्जे की आयोग समीक्षा कर रहा है: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिए जाने के सवाल पर कहा, "इसकी समीक्षा की जा रही है, हम जल्द आपको जवाब देंगे।" गौरतलब है, 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद कहा था कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।
read more at ABP न्यूज़


