राजस्थान सरकार ने महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने की योजना जारी रखने पर सदन में दिया जवाब
राजस्थान सरकार ने कांग्रेस सरकार की महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने की योजना को लेकर मंगलवार को विधानसभा में बताया कि इसे जारी रखने का निर्णय योजना से महिलाओं को हुए लाभ का परीक्षण करके लिया जाएगा। सरकार ने बताया कि राजस्थान में 24.56 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन दिए गए हैं और इस पर ₹1,670 करोड़ खर्च हुए हैं।
read more at लेटेस्टली


