बिहार में केके पाठक ने 200 से अधिक अनुदानित कॉलेज के प्रिंसिपलों का वेतन रोकने का दिया आदेश
बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने राज्य के 200 से अधिक अनुदानित कॉलेज के प्राचार्यों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। दरअसल, गूगल-शीट पर दैनिक गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर यह कार्रवाई की गई है। बकौल विभाग, राज्य सरकार की अनुदान राशि से प्राचार्य व प्रभारी प्राचार्य को वेतन नहीं मिलेगा।
read more at हिन्दुस्तान


