सम्राट चौधरी उतारेंगे पगड़ी, नीतीश को सीएम पद से हटाने तक पगड़ी न उतारने की खाई थी कसम
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी उतारने का एलान किया है। सम्राट ने कहा, "मैं अयोध्या (उत्तर प्रदेश) जा रहा हूं और भगवान राम के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित करूंगा।" दरअसल, सम्राट चौधरी ने कसम ली हुई थी कि वह नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद ही अपनी पगड़ी उतारेंगे।
read more at News18 हिंदी


