Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राणा गुरजीत, मनप्रीत बादल व 13 अन्य विधायकों ने ली पंजाब के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 26 September 2021
पंजाब के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने ब्रह्म मोहिंद्र, भारत भूषण, मनप्रीत बादल, राजकुमार वेरका और अन्य विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं, कुछ कांग्रेस नेताओं के विरोध के बावजूद राणा गुरजीत सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।