Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में बाइक सवार 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े की कई राउंड फायरिंग, वीडियो आया सामने

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 1 January, 2024
मुंगेर (बिहार) में रविवार को बाइक सवार 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग की जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदमाश लगभग 1 किलोमीटर तक लगातार फायरिंग करते रहे जिससे दहशत का माहौल हो गया। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बकौल पुलिस, एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।