गणतंत्र दिवस की झांकी में केजरीवाल व मान की तस्वीरें दिखाना चाहती थी 'आप' सरकार: जाखड़
बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस की परेड में न शामिल किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। जाखड़ ने कहा, "'आप' सरकार अड़ी हुई थी कि झांकी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीरें होनी चाहिए।" बकौल जाखड़, झांकी की बनावट सही नहीं थी।
read more at लेटेस्टली


