Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम ने 29 वर्षीय बेटे को घोषित किया अपना उत्तराधिकारी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 26 February, 2024
दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने रविवार को शब-ए-बारात के मौके पर अपने 29-वर्षीय बेटे सैयद शाबान बुखारी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया और शाबान की दस्तारबंदी की गई। इस आयोजन में कई मुस्लिम धर्मगुरु शामिल हुए। गौरतलब है कि शाबान को 2014 में जामा मस्जिद का नायाब इमाम नियुक्त किया गया था।